CG BREAKING : पुलिस ट्रेनिंग के दौरान सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की मौत

Must Read

रायपुर।’ में सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। रनिंग के दौरान SI अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही कैंडिडेट ने दम तोड़ दिया मृतक का नाम राजेश कोसरिया (29) है, जो महासमुंद का रहने वाला था। कुछ दिनों पहले ही राजेश ने चन्दखुरी स्थित पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में ट्रेनिंग की शुरुआत की थी।

आज (शुक्रवार) सुबह सभी अभ्यर्थियों को दौड़ाया जा रहा था। कुछ देर दौड़ने के बाद ही राजेश की तबीयत खराब हो गई है। राजेश कोसरिया का नाम 10 मार्च को सीएम साय के हाथों नियुक्ति पत्र देने की सूची में शामिल था। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि इस घटना की सही वजह पता लगाई जाए।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -