CG NEWS : रविशंकर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से गायब छात्रा मथुरा में मिली

Must Read

रायपुर। के पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से गायब हुई छात्रा 25 दिन बाद मथुरा से मिली है। पुलिस ने छात्रा को एक आश्रम से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि वह परिचितों के तानों से नाराज होकर हॉस्टल छोड़कर भाग गई थी।

हॉस्टल से भागने के बाद छात्रा कुछ दिन मथुरा में भटकने के बाद, वहां के एक आश्रम में पहुंची । आश्रम प्रबंधन को उसका हाव-भाव ठीक नहीं लगा तो उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दी।

जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने सरस्वती नगर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद रायपुर से महिला पुलिस कर्मियों के साथ टीम को रवाना किया गया और लड़की को परिजनों के सुपुर्द किया।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -