CG Crime : भतीजे की हत्या कर झारखंड भागा चाचा, पुलिस ने दबोचा

Must Read

बिलासपुर। जमीन विवाद के चलते भतीजे की हत्या करने वाले चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी झारखंड में छिपा हुआ था, जहां से पुलिस ने उसे धर दबोचा है. यह मामला कोटा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, कोटा थाने में 10 मार्च को अक्षय कुमार राम ने अपने बेटे सुप्रीम कुमार राम के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

15 मार्च को ओमेक्स कोल वॉशरी में एक युवक की लाश मिली, जिसकी पहचान सुप्रीम कुमार राम, ग्राम डंडई गढ़वा जिला (झारखंड) निवासी के रूप में हुई. कोटा पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुप्रीम कुमार राम का अपने चाचा मुकेश कुमार राम से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.

इस दौरान पुलिस को फॉरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम की मदद से अहम सुराग मिले, जिससे आरोपी की लोकेशन झारखंड में होने का पता चला. जानकारी मिलते ही कोटा पुलिस की टीम ने झारखंड पहुंचकर मुकेश कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोटा ले आई. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Latest News

कोरबा मंडल कार्यकारिणी सदस्य कविता सोनी ने तोडी शब्द मर्यादा, थू-थू करते हुए लोग उनके सोच पर उठा रहें है सवाल

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र की एक 7 वर्षीय मासूम बेटी के साथ निर्दयता करने, उसे...

More Articles Like This

- Advertisement -