CG Accident : नशे में धुत बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर

Must Read

जशपुर। जिले में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र स्थित बीटीआई चौक की है.

जानकारी के अनुसार, महिला सड़क पार कर अपने घर जा रही थी, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि बाइक सवार नशे में धुत था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Latest News

खनिज चोरों में हड़कंप,4 ट्रेक्टर, 3 टीपर, 1 जेसीबी व 1 हाईवा जप्त

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।...

More Articles Like This

- Advertisement -