बिहार के भोजपुर में महाकुंभ से लौट रही कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत

Must Read

प्रयागराज।’ महाकुंभ से जुड़े तीन हादसों में 16 लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो हादसे उत्तर प्रदेश तो एक हादसा बिहार में हुआ। दो एक्सीडेंट में लोग महाकुंभ में स्नान करके लौट रहे थे, जबकि एक परिवार डुबकी लगाने जा रहा था।

बिहार के भोजपुर में महाकुंभ से लौट रही कार ट्रक के पीछे घुस गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें से चार लोग एक ही परिवार के थे। वहीं, वाराणसी में प्रयागराज हाईवे पर श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से टकरा गई। ये लोग स्नान करने जा रहे थे।

इधर, यूपी के ही गाजीपुर में महाकुंभ से लौटते हुए एक कार वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर खड़े ट्रॉले से टकरा गई। इसमें 4 की मौत हो गई। मृतकों में पूर्णिया (बिहार) के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की भांजी भी थीं।

Latest News

कोरबा में स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले में स्वाइन फ्लू के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच अब स्क्रब टाइफस को...

More Articles Like This

- Advertisement -