बस हादसा: सुबह की शुरुआत हुई दर्दनाक हादसे से, 1 की मौत, 8 घायल

Must Read

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार की तड़के सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. दरअसल, नेशनल हाइवे 30 पर जगदलपुर से रायपुर आ रही महेंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस खड़ी ट्रक में जा टकराई. भीषण टक्कर से बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. मौके पर ही एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह दर्दनाक हादसा पुरूर थाना क्षेत्र के आरा पेट्रोल पंप के पास हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, महेंद्रा ट्रेवल्स की बस (सीजी 04 पी डब्ल्यू 5480) यात्रियों को जगदलपुर से लेकर रायपुर की ओर आ रही थी। घटना सुबह तकरीबन 4 बजे की बताई जा रही है। सभी यात्री हल्की नींद में थे, तभी अचानक बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -