खेत जाते समय ट्रैक्टर हादसे में भाजपा विधायक के देवर की मौत, क्षेत्र में शोक का माहौल

Must Read

बलरामपुर। प्रतापपुर की भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर विजय बहादुर सिंह की आज सुबह एक हादसे में मौत हो गई. घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है.

जानकारी के अनुसार, विजय बहादुर सिंह आज सुबह लगभग 9 बजे ट्रैक्टर लेकर अपने खेत जा रहे थे. रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे आने से विजय बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आस-पास तुरंत मौके पर पहुंचे. घटना की जानकारी रघुनाथनगर पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया.

विजय बहादुर सिंह का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे उनके गृह ग्राम मुड़िया में किया जाएगा. अंतिम दर्शन के साथ शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने क्षेत्र के लोग और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -