जिंदल स्टील में हादसे से कर्मचारी की मौत, परिजनों के लिए 50 लाख मुआवजे की मांग तेज

Must Read

रायगढ़। जिंदल स्टील प्लांट में देर रात हुए हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के निवासी विजय बहादुर की मौत पर ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने संयंत्र प्रबंधन से 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है.

जानकारी के अनुसार, जिंदल स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 01 में अत्यधिक हिट के कारण कर्मचारी की मौत हुई है. देर रात 2 से 3 बजे के बीच हुई घटना के बाद युवक को रात में ही जिंदल फर्स्टिस हॉस्पिटल भेजा गया था.

जानकारों का कहना है कि ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है, लेकिन संयंत्र प्रबंधन ने इन हादसों के कोई सबक नहीं सीखा, जिसकी वजह से एक और कर्मचारी को अपनी जान गंवानी पड़ी है.

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर अन्य सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंचे भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है.

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -