भाजपा नेता बिधूड़ी बोले- प्रियंका के गालों जैसी सड़कें बनवाएंगे

Must Read

दिल्ली।’ से भाजपा कैंडिडेट रमेश बिधूड़ी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक कमेंट किया। बयान का वीडियो कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने X पर शेयर किया।

रमेश बिधूड़ी वीडियो में कहते दिख रहे हैं, ‘लालू ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।’

पवन खेड़ा ने इस बयान पर ऐतराज जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत। ऊपर से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे।’

Latest News

बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

करतला (आधार स्तंभ) : ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जैत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक)...

More Articles Like This

- Advertisement -