कोरबा पावर प्लांट में हादसा: वेल्डिंग के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, परिजनों ने मुआवजा व नौकरी की मांग उठाई

Must Read

कोरबा।’ के पताढ़ी गांव स्थित पॉवर प्लांट में दर्दनाक हादसा हो गया। पाइप लाइन की वेल्डिंग करते समय मिट्टी धंसने से 30 वर्षीय मजदूर सतीश शांडिल्य की मौत हो गई। सतीश पिछले 6 महीने से पावर मैक कंपनी में काम कर रहे थे।

हादसे के समय वह प्लांट में पाइप लाइन की वेल्डिंग कर रहे थे। मृतक के बड़े भाई पूनी राम ने बताया कि वे मूल रूप से कापन के रहने वाले हैं। उन्हें सतीश के दोस्तों ने फोन कर हादसे की जानकारी दी। जब वे अस्पताल पहुंचे, तब तक सतीश की मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने बताया कि सतीश दो भाइयों में छोटा था और घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। वह बुजुर्ग माता-पिता का सहारा था। परिवार ने कंपनी से मुआवजा और स्थायी नौकरी की मांग की है।

अगर मांगें नहीं मानी गईं तो प्लांट के सामने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। मजदूरों का आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों को बिना सेफ्टी गियर और प्रशिक्षण के काम पर लगाया जाता है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों और साथी मजदूरों के बयान दर्ज कर लिए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी प्लांट में एक युवक की करंट लगने से मौत हो चुकी है। मजदूर संगठनों की मांग है कि दोषियों पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -