होटल के कमरे में युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी मानसिक तौर पर परेशान होने की बात…

Must Read

रायपुर: राजधानी के एक होटल में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. युवक ने अपने सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार न बताते हुए मानसिक तौर पर परेशान होने की बात लिखी है. पुलिस ने युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है.

घटना आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध की है. होटल सेंट्रल के पहले मंजिल में बालोद निवासी उमेश पिता गेंदलाल 30 जून को दोपहर को कमरा बुक किया था. शाम 7 बजे के आसपास वह कमरे से बाहर निकला था, और फिर वापस वह कमरे में चला गया था.

पुलिस दरवाजा तोड़कर घुसी

दो दिनों तक युवक के कमरे से बाहर नहीं निकलने तो होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी. होटल पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, जहां अंदर युवक की लाश रस्सी के सहारे पंखे पर लटकती मिली. युवक के पास मिले सुसाइड नोट में मानसिक रूप से परेशान होने की बात लिखी हैं.

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -