चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा नेता की हत्या

Must Read

मोहला मानपुर (आधार स्तंभ) : चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा नेता की हत्या की खबर है। घटना मोहला मानपुर की बतायी जा रही है।

भाजपा नेता बिरझू तारम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना मोहला मानपुर के सरखेड़ा गांव की है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या घर में घुसकर की गयी है। उसे दो से तीन गोलियां मारी गयी है। हालांकि ये खबरें अभी प्रारंभिक है, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। वहीं औंधी थाना क्षेत्र की पुलिस जांच में जुट गयी है। बता दें कि मोहला मानपुर सहित 20 विधानसभा में पहले चरण में चुनाव होना है।

Latest News

ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  ​जिले के बेलगहना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक...

More Articles Like This

- Advertisement -