जानलेवा सड़क हादसे में एक की मौत

Must Read

कोरबा ÷आधार स्तंभ) : कोरबा जिले में लगातार सड़क हादसे होते जा रहे है। जिलान्तर्गत कटघोरा-अम्बिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के तानाखार के पास पुनः एक जानलेवा सड़क हादसा हुआ हैं।

जानकारी के अनुसार एक ट्रक और बाइक सवार की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिसमे बाइक सवार एक व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। इस घटित हादसें में बाइक में सवार एक महिला सहित एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। बाइक सवार तीनो ग्राम गुरसियां निवासी बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल डायल 112 की टीम ने एम्बुलेंस से घायलों को कटघोरा अस्पताल पहुंचाया।

Latest News

आईसेक्ट बम्हनिडीह मे शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

जांजगीर चाम्पा (आधार स्तंभ) : आईसेक्ट कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र बम्हनिडीह नगर पंचायत मे 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -