चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा नेता की हत्या

Must Read

मोहला मानपुर (आधार स्तंभ) : चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा नेता की हत्या की खबर है। घटना मोहला मानपुर की बतायी जा रही है।

भाजपा नेता बिरझू तारम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना मोहला मानपुर के सरखेड़ा गांव की है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या घर में घुसकर की गयी है। उसे दो से तीन गोलियां मारी गयी है। हालांकि ये खबरें अभी प्रारंभिक है, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। वहीं औंधी थाना क्षेत्र की पुलिस जांच में जुट गयी है। बता दें कि मोहला मानपुर सहित 20 विधानसभा में पहले चरण में चुनाव होना है।

Latest News

कोरबा में सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, सरकारी अस्पताल की महिला स्वास्थ्यकर्मी और मितानिन पर गंभीर लापरवाही का आरोप

कोरबा (आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में प्रसव के बाद एक 26 वर्षीय महिला की...

More Articles Like This

- Advertisement -