उमरेली में जे ई मानिकपुरी के साथ मारपीट का मामला, ऑन ड्यूटी शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का अपराध दर्ज,

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री के साथ उनके ड्यूटी समय में मारपीट के मामले में 9 नामजद व अन्य ग्रामीणों पर ऑन ड्यूटी शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

मामला छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण विभाग कोरबा के करतला ब्लाक में बरपाली सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले उमरेली गांव का है। ग्राम उमरेली में बिजली सुधार कराने के लिए बरपाली सब स्टेशन में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री संदीप मानिकपुरी, लाइनमैन व स्टाफ के साथ 15 सितम्बर को दोपहर करीब 12-1 बजे पहुंचे थे। गांव पहुंचे जे ई को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव में बीदर का त्यौहार भी मनाया जा रहा था इसलिए अधिकांश लोग नशे में भी थे। इनके द्वारा ऑन ड्यूटी कनिष्ठ यंत्री संदीप मानिकपुरी को घेर कर उनके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की गई और कॉलर पकड़कर झूम झटकी भी किया गया उनके कपड़े भी फाड़े गए। इस तरह ग्रामीणों द्वारा ऑन ड्यूटी शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट किया गया और शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाया गया। सूचना पर पहुंचे डायल 112 के कर्मियों ने काफी सूझबूझ के साथ जे ई को ग्रामीणों के चंगुल से निकाल कर उरगा थाना ले गए। कनिष्ठ यंत्री ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। रिपोर्ट के आधार पर हमलावरों संजू लाल देवांगन, कमलेश देवांगन, प्रदीप केवट, विष्णु केवट, राम केवट, लालू यादव, बबलू केवट, बबलू बरेठ, भोलू व अन्य के विरुद्ध धारा 294, 506, 332, 186, 353, 147 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -