अपने ही पिता का काटा गला, प्रताड़ना से त्रस्त पुत्र ने की पिता की हत्या

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :- कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक कलयुगी बेटे ने फरसे से अपने पिता का सर धड़ से अलग कर जान ले ली है।

जानकारी के मुताबिक कटघोरा थाना के जटगा चौकी अंतर्गत ग्राम पुटुवा के आमभाठा मोहल्ला में एक कलयुगी पुत्र ने फरसे से पिता पर हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पुत्र का नाम चंद्रभूषण सिंह है। 62 वर्षीय बुजुर्ग पिता अवध सिंह से आए दिन उसका विवाद होता था। आज सुबह उनके बीच फिर विवाद हुआ तो आरोपी ने फरसे से पिता के गले में वार किया जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। आरोपी ने कहा वह पिता की प्रताड़ना से था बहुत परेशान। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में हत्या का जुर्म दर्ज किया है।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -