उरगा(आधार स्तंभ) : थाना उरगा तथा सीमा क्षेत्र में हो रहे टावर केबल तार चोरी के आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता। 06 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर।
चोरी किये गये टावर केबल तार घटना में प्रयुक्त एक टाटा 407 वाहन CG 12 AQ 3135, एक पीकअप वाहन CG 12 AQ 4216, 02 नग गैसकटर सेट, 02 नग एलपीजी गैस सिलेण्डर, 02 नग ऑक्सीजन सिलेण्डर एवं 02 नग तलवार, 01 नग लोहे का पाईप, 01 नग स्टील का पाईप, एल्युमिनियम तार 4200 किलोग्राम किमती 500000 रू. बरामद हुये।
लैको अमरकंटक पावर प्लांट पताढ़ी के द्वारा बिजली सप्लाई के लिये टावर लगाकर उसमें एल्युमिनियम तार खींचकर तैयार किये गये थे जो कुछ तकनीकी खराबी के कारण काम कुछ महिनों से रुका हुआ था। उक्त टावर में लगे एल्युमिनियम के बिजली सप्लाई तार को पिछले कुछ दिनों से 10 किलोमीटर तक कोई अज्ञात चोरों द्वारा काटकर चोरी किया जा रहा था। जिसकी सूचना पर प्रार्थी दुष्यंत तिवारी पिता स्व. केदारनाथ तिवारी लैको पावर प्लांट पताढ़ी सहायक महाप्रबंधक की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अप. क्र. 302 / 23 धारा 379 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक कोरबा यु. उदय किरण (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा निर्देशित करने पर अति पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर 2 सितम्बर को भलपहरी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक टाटा 407 व एक पीकअप वाहन में भरा चोरी के एल्युमिनियम तार सहित 06 आरोपियों को पकड़ा गया। मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल फारूख द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि इनके साथी मुस्तकिम खान, गोलू प्रजापति उर्फ गोलू डीजे एवं गुल्ली के साथ योजना बनाया गया कि लैको पावर प्लांट द्वारा बिजली सप्लाई हेतु लगाये गये टावर में लगे एल्युमिनियम तार काट कर बेचने से अच्छा खासा पैसा मिल जायेगा, उक्त टावर में बिजली सप्लाई नही हो रहा है बंद पड़ा है। फिर तार को काटकर ले जाने के लिये फारूख द्वारा कोरबा से 02 गाड़ी और काटने के लिये गैसकटर, गैस सिलेण्डर का इंतजाम कर गैसकटर में काम करने वाले आदमी राकेश चौहान एव रमेश उरांव को 2000 रू. नीचे के तार को काटने तथा उपर का तार काटने के लिये 4000 रू रोजी में तैयार कर किया। 31 अगस्त की रात को फारूख एवं साथी मुस्तकिम खान दोनों केराकछार गांव से मजदूर लाकर सभी लोगों को दारू मुर्गा खिलाये तथा फारूख खान अपने साथ ले गये 02 तलवार एंव 02 स्टील एवं लोहे के पाईप देकर आरोपी गुलशन धारी सहित 04 लोगों को बस्ती में भेजा था कि कोई इधर उधर आयेगा जायेगा या पुलिस को सूचना देगा उसे यहीं खत्म कर देगें। आरोपियों द्वारा 01 सितम्बर की रात करीबन 2:00 बजे तक टावर का एल्युमिनियम तार को काटकर गाड़ी में भरकर कोरबा ले जा रहे थे कि तरदा चौक के पास पुलिस को देखकर उक्त सभी माल को गाड़ी सहित कनकी जंगल में छिपाकर तिरपाल से ढक दिये थे।
सुबह करीबन 8:00 बजे दोनों गाड़ियों को कोरबा ले जाते हुये भलपहरी मोड़ के पास आरोपी 01. अब्दुल फारूख खान पिता स्व. अब्दुल अनवर खान उम्र 33 साल निवासी मुड़ापार 02. मो. मुस्तकिम खान पिता स्व. मोहम्मद रफीउल्ला खान पुरानी बस्ती कोरबा 03. राकेश चौहान पिता लगन सिंह चौहान उम्र 26 साल नेहरू नगर कुंआभट्ठा कोरबा, 04. रमेश कुमार उरांव उर्फ आरके पिता जोहित राम उरांव उम्र 23 साल भदरापारा, थाना – पाली 05. संतलाल पटेल पिता स्व. कन्हैया लाल पटेल उम्र 40 साल पंप हाउस कोरबा 06. गुलशन धारी पिता सुरेन्दर धारी उम्र 21 साल धनवार पारा इतवारी बाजार,कोरबा सहित पकड़ा गया पीकअप वाहन चालक छोटू महंत मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गया। उक्त आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 379, 34, 120बी भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी गोलू प्रजापति उर्फ गोलू डीजे, गुल्ली एवं छोटू महंत फरार है। पूरे कार्यवाही में अति० पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.) कोरबा के मार्गदर्शन पर थाना उरगा के थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी, स.उ.नि. बलीराम निराला, स.उ.नि. रामनारायण रात्रे, आरक्षक, प्रेम साहु, नरेश टॉण्डेल, रामेन्द्र बर्मन, हितेश राव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



