कोरबा(आधार स्तंभ) : जायसवाल(कलार) समाज का नाम एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। छत्तीसगढ़ के उर्जानगरी कोरबा जिले के करतला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सलिहाभांठा के जायसवाल (कलार) समाज से मनहरण महतो के लाडले सूरज महतो को इतिहास विषय में स्नातकोत्तर में स्वर्ण पदक की उपाधि प्रदान की गई है। गुरु घासीदास विश्व विद्यालय बिलासपुर द्वारा आयोजित दशम दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों से सूरज को सम्मानित किया गया । इस गौरवांवित क्षण में पिता मनहरण महतो, माता श्रीमती जयंती महतो उनके साथ रहे ।
गौरतलब हो कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद स्व बंशीलाल महतो के गृह ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में उनके परिवार से कई प्रतिभाएं निकलकर जिला प्रदेश देश विदेश में सुशोभित हो रही हैं। परिवार ,ग्राम एवं जिले का नाम रौशन कर रहे हैं। इस कड़ी में पेशे से किसान मनहरण महतो के पुत्र का नाम भी जुड़ गया। माता -पिता एवं प्रेरणास्त्रोत बहनों के स्नेह आशीर्वाद से सूरज ने अभावों के बीच कड़ी मेहनत लगन से गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में 2022 में इतिहास विषय में स्नातकोत्तर में टॉप कर विश्वविद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया था। सूरज को इस विलक्षण उपलब्धि पर इतिहास विषय में स्नातकोत्तर में स्वर्ण पदक की उपाधि प्रदान की गई है। गुरु घासीदास विश्व विद्यालय बिलासपुर द्वारा बिलासपुर में आयोजित दशम दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों से सूरज को सम्मानित किया गया । इस गौरवांवित क्षण में पिता मनहरण, माता श्रीमती जयंती महतो उनके साथ रहे । सूरज की इस सफलता पर उनके परिवार सहित ग्राम सलिहाभांठा -बरपाली के समस्त परिवारजनों, मित्रों में हर्ष व्याप्त है। सभी ने सूरज को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सूरज की बहनें भी आरपीएफ के शोभायमान पदों पर देश को सेवाएं दे रही हैं।



