कोरोमंडल एक्सप्रेस से निकाले गए 300 यात्री, 700 अब भी फंसे; 50 से ज्यादा की मौत

Must Read

Odisha train accident: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस के छह से सात डिब्बे पटरी से उतरने के बाद दूसरी ट्रैक पर आ रही एक ट्रेन से टकरा गए। इस हादसे में अब तक 50 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और करीब 200 यात्री घायल है। अधिकारियों ने बताया कि हादसा शाम सात बजकर करीब 20 मिनट पर बाहानगा बाजार स्टेशन पर तब हुआ जब कोरोमंडल एक्सप्रेस कोलकाता के नजदीक शालिमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल जा रही थी। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना राहत ट्रेन घटना स्थल पर रवाना किए गए हैं। हादसे के बाद तेजी से बचाव कार्य चलाते हुए 300 यात्रियों को निकाला जा चुका है। 700 यात्री अभी भी फंसे हुए हैं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि बालासोर, उड़ीसा में हुई ट्रेन दुर्घटना का दुखद समाचार मिला। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि राहत कार्यों में पूर्ण सहयोग करें।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि बालासोर में हुई रेल दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और वह इससे बहुत आहत हैं। उन्होंने कहा कि वह पीड़ितों के परिजनों के प्रति हृदय से संवेदना व्यक्त करती हैं। साथ ही बचाव अभियान की सफलता की प्रार्थना करते हुए दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट, कांग्रेस नेताओं से मदद को कहा

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे से बहुत दुखी हूं। परिजनों को गंवाने वाले लोगों के प्रति मेरी सांत्वना है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की दुआ की है। साथ ही राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से बचाव कार्य में हरसंभव मदद की गुहार भी लगाई है।.

रेलमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि ओडिशा के दुर्भाग्यशाली हादसे में जान गंवाने वाले के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 2 लाख और हल्की चोट लगने वालों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

Latest News

चरित्र संदेह पर वहशी हुआ, पत्नी-मॉं-बहन पर जनलेवा हमला

कोरबा(आधार स्तम्भ) : कोतवाली थाना क्षेत्र में सीतामणी नहर किनारे वैष्णो दरबार के पास एक व्यक्ति ने वहशियाना हरकत...

More Articles Like This

- Advertisement -