4 अप्रैल को 8 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ). छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 04 अप्रैल को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 अप्रैल मंगलवार को वार्ड क्र. 08 रेलवे स्टेशन के पास सामुदायिक भवन के सामने, वार्ड क्र. 10 स्टेशन रोड राममंदिर के सामने, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर मंदिर के पास,  वार्ड क्र. 32 डिंगापुर सामुदायिक भवन चर्च के सामने, वार्ड क्र. 45 उड़िया बस्ती सांस्कृतिक मंच के पास, वार्ड क्र. 53 प्रगतिनगर सतनाम प्राणगृह के पास, वार्ड क्र. 54 जरहा जेल स्कूल के पास, वार्ड क्र. 67 गजरा बनवारी साईड मोहल्ला के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -