राजस्व ब्लॉक में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम हेतु प्रभारी नियुक्त

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ).  कोरबा जिले के सभी राजस्व ब्लॉक में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम हेतु प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि कोरबा जिले के राजस्व ब्लॉक कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली एवं पोड़ी उपरोड़ा में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम हेतू प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से छत्तीसगढ़ प्रभारी शैलजा सिंह के अनुमति पश्चात् कोरबा लोकसभा प्रभारी गीता सिंह ने प्रभारी नियुक्त किया है। जिसमें राजकिशोर प्रसाद को कोरबा, हरीश परसाई को करतला, नवीन सिंह (पाली) को कटघोरा, छत्रपाल सिंह कंवर (धनरास) को पाली एवं पूर्व विधायक श्याम लाल कंवर को पोड़ी उपरोड़ा हेतू प्रभारी बनाए गये हैं।

सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि 05 अप्रैल तक सभी ब्लॉक प्रभारी अपने-अपने ब्लॉक क्षेत्र में प्रेसवार्ता करेंगे। पत्रकारवार्ता के विषय संबंधी दस्तावेज प्रभारियों को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की ओर से दस्तावेज उपलब्ध कराया गया है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -