2 करोड़ 95 लाख रू. के सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे राजस्व मंत्री

Must Read

4 अप्रैल मंगलवार को शाम 04 बजे टी.पी.नगर गुरूद्वारा के सामने रखा गया भूमिपूजन कार्यक्रम 

कोरबा (आधार स्तम्भ). राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल 04 अप्रैल मंगलवार को शाम 04 बजे टी.पी.नगर गुरूद्वारा के सामने आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान 02 करोड़ 95 लाख रूपये के  सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे।

कार्यक्रम की गेस्ट आफ आनर कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत होंगी, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद के द्वारा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षद व एल्डरमेनगण अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे। जिन सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल के हाथों किया जाएगा, उनमें सी.एस.ई.बी.चौक सेन्ट्रल स्टोर से स्टेडियम चौक होते हुए तुलसीनगर तक बी.टी. रोड का निर्माण कार्य शामिल हैं।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -