कूष्मुंडा के एक शिक्षक की इकलौते पुत्र ने लगाई फांसी,जांच में जुटी पुलिस

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  कूष्मुंडा के एक शिक्षक की इकलौते पुत्र ने लगाई फांसी। कोरबा जिले की कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर बी 132 में निवासी शिक्षक राजा सरकार की 19 वर्षीय पुत्र वासु सरकार ने आज मंगलवार की दोपहर घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त माता-पिता दोनों बाहर थे। जब भी घर लौटे तो दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से झांक कर देखा कि उनका पुत्र फंदे से लटका हुआ है। यह देखते ही चीज पुकार मच गई पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़कर युवक को फांसी नीचे उतर गया। जीवित होने की आस में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतक वासु सरकार के पिता राजा सरकार कुसुमुंडा डीएवी में शिक्षक है वही वासु की माता कोरबा डी ए वी की शिक्षिका है। मृतक बसु घर का इकलौता चिराग था। घटना की सूचना पर दोनों ही स्कूल की प्रिंसिपल शिक्षक शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का मार्ग पंचनामा कर श्री ईश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति की एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौत के कारणों को भी जांच कर रही है। आज मृतक का शव विकास नगर अस्पताल स्थित मर्चुरी में रखा जाएगा कल अंतिम संस्कार की विधि होगी।

Latest News

महिला सम्बन्धी अपराध में निलंबित हुए आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, प्राथमिक जांच में लगाए गए आरोप प्रमाणित,अगली...

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  महिला सम्बन्धी अपराध में निलंबित हुए आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई...

More Articles Like This

- Advertisement -