आवेदन पर हटाए गए कोतवाली TI डीएन तिवारी, क्या अब लग पाएगा अपराध पर अंकुश?

Must Read

कोरबा। सिटी कोतवाली में 29 जून को पदस्थ किए गए निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को 24 घंटे के भीतर ही रक्षित केंद्र भेज देने और उनके स्थान पर रक्षित केंद्र से निरीक्षक प्रमोद डडसेना को पदस्थ किए जाने के संबंध में कई तरह की चर्चाओं और कयासों के बीच स्पष्ट हुआ है कि धर्म नारायण तिवारी को उनके आवेदन पर कोतवाली से हटाया गया है। टीआई श्री तिवारी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्रशासनिक दृष्टिकोण से उन्हें रक्षित केंद्र में पदस्थ करते हुए श्री डडसेना को कोतवाली भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पदस्थापना व टीआई के 30 जून को सुबह ज्वाइनिंग के कुछ घंटे के भीतर ही हटाने का आदेश जारी करने को लेकर कई तरह की अटकलों का बाजार गर्म हो चला था। सूत्रों के मुताबिक कुछ लोग इसे राजनीतिक तो कुछ ने संगठन विशेष का दबाव तक करार देना शुरू कर दिया। हालांकि उस वक्त तक पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश सामने नहीं आया था लेकिन यह आदेश सामने आते ही स्पष्ट हुआ है कि कोतवाली टीआई धर्म नारायण तिवारी को उनके आवेदन के आधार पर कोतवाली से रक्षित केंद्र पदस्थ किया गया है। हालांकि, संपर्क के अभाव में यह पता नहीं चल सका है कि आखिर ज्वाइनिंग के बाद ऐसी कौन सी जरूरत या वजह आन पड़ी थी कि हटाने का आवेदन श्री तिवारी को देना पड़ा।

Latest News

महिला सम्बन्धी अपराध में निलंबित हुए आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, प्राथमिक जांच में लगाए गए आरोप प्रमाणित,अगली...

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  महिला सम्बन्धी अपराध में निलंबित हुए आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई...

More Articles Like This

- Advertisement -