शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए निकली भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन…

Must Read

रायपुर,06अगस्त (वेदांत समाचार) । शासकीय जे. योगानन्दम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु विधि, भूगोल एवं भौतिक शास्त्र विषयों के एक-एक पद हेतु योग्य और निर्धारित अर्हताधारी अभ्यर्थियों से अतिथि व्याख्याता के रूप में सेवा देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

 

इन् पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र 18 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे तक केवल पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय में जमा कर सकते हैं। स्वयं आवेदन देने वाले आवेदकों को कार्यालय से प्राप्ति की पावती लेना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

 

Latest News

पुलिस आरआई पर गम्भीर आरोप,पुलिस कर्मियों से कराते हैं बाथरूम की सफाई और झाड़ू-पोछा

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) :  संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक के विरुद्ध...

More Articles Like This

- Advertisement -