शाह बोले-देश में अंग्रेजी बोलने वालों को जल्द शर्म आएगी:ऐसे समाज का निर्माण दूर नहीं

Must Read

नई दिल्ली।’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘इस देश में जो लोग अंग्रेजी बोलते हैं, उन्हें जल्द ही शर्म आएगी। ऐसे समाज का निर्माण दूर नहीं है। उन्होंने यह बयान गुरुवार को नई दिल्ली में पूर्व IAS आशुतोष अग्निहोत्री की बुक ‘मैं बूंद स्वयं, खुद सागर हूं’ के विमोचन के मौके पर दिया।

शाह ने हिंदी समेत ‘भारतीय भाषाओं के भविष्य’ पर कहा, ‘अपना देश, अपनी संस्कृति, अपना इतिहास और अपने धर्म को समझने के लिए कोई भी विदेशी भाषा पर्याप्त नहीं हो सकती। अधूरी विदेशी भाषाओं के जरिए संपूर्ण भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।

मैं अच्छी तरह जानता हूं, यह लड़ाई कितनी कठिन है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय समाज इसे जीतेगा। एक बार फिर स्वाभिमान के साथ हम अपने देश को अपनी भाषाओं में चलाएंगे और दुनिया का नेतृत्व भी करेंगे।

Latest News

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे पर शराब के नशे में उत्पात का आरोप, दुकान में टक्कर के बाद बुजुर्ग से मारपीट

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में एक बार फिर राजनीतिक रसूख और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल...

More Articles Like This

- Advertisement -