तेज रफ्तार कार की टक्कर से ट्रक ड्राइवर की दर्दनाक मौत, पूरी घटना CCTV में कैद

Must Read

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमर्रा से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली दुर्घटना की खबर सामने आई है। बीती देर रात हुए इस हादसे में तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक ट्रक ड्राइवर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान:

ड्राइवर का नाम तामेश्वर साहू है, जो खपरी गांव का निवासी था।घटना का समय और स्थान: रात में तामेश्वर अपने ट्रक को पेट्रोल टंकी के पास सड़क किनारे खड़ा कर रहा था और सड़क पार कर रहा था, तभी एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उसे सामने से टक्कर मार दी। हादसा हुआ कैमरे में कैद:

पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें टक्कर की भयावहता साफ देखी जा सकती है। पुलिस जांच जारी: दुर्घटना के बाद कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

आग लगने से मची हड़कम्प,कंडम गाड़ियां खाक हुईं

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अस्पताल के...

More Articles Like This

- Advertisement -