घर से क्रिकेट का मैच देखने निकला युवक, जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, शरीर पर चोट में निशान

Must Read

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की लाश जंगल में मिली. मृतक युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ क्रिकेट मैच देखने के लिए निकला था, लेकिन बाद में उसका शव जंगल में झाड़ियों के नीचे पड़ा मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. यह मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के अजगरा नाले का है.

जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान केशव के रूप में हुई है. शव पर कई जगह जलने के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से हुई हो सकती है. वहीं शव को झाड़ियों और पत्तों के नीचे छुपाया गया था, जिससे मामले में हत्या की आशंका भी गहराती जा रही है.

फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से एक IV तार भी बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है. वहीं FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू कर दिया है. पुलिस मामले में हत्या और दुर्घटना दोनों ही एंगल से जांच जारी है.

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -