रायपुर(आधार स्तंभ) : जिले के माना इलाके के ग्राम नकटी में उस वक्त माहौल तनाव में तब्दिल हो गया जब घर खाली करने का नोटिस देखा। भड़के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बता दें कि यहां विधायक कॉलोनी बसाने का प्लान है..
रायपुर जिले के माना इलाके के ग्राम नकटी के दो वार्ड को उजाड़ने की तैयारी है। इसे सरकारी जमीन पर कब्जा बताकर प्रशासन ने ग्रामीणों को नोटिस जारी करके खाली करने का आदेश दिया है। पिछले कई साल से ग्रामीण यहां रह रहे हैं। यह जमीन नकटी गांव का ही हिस्सा है। इसमें कई पीएम आवास भी बन चुके हैं। अब इसे प्रशासन खाली करवा रहा है।
घरों के बाहर नोटिस किया चस्पा
शुक्रवार को मोहर्रम की छुट्टी होने के बावजूद राजस्व अमला पुलिस बल के साथ रात करीब 8 बजे नकटी गांव पहुंचा। इसके बाद वार्ड 16 और 17 में रहने वाले ग्रामीणों के घरों में बेदखली नोटिस चस्पा करने लगे। ( Chhattisgarh News ) इसका ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को अवैध कब्जा करना बताते हुए बेदखली नोटिस जारी किया था। इसके बाद उन्हें जबरदस्ती हटाने का प्रयास भी हुआ। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। कुछ जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों का समर्थन किया। इसके बाद प्रशासन कार्रवाई से पीछे हट गया। अब फिर ग्रामीणों को हटाने की तैयारी है।



