युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत , हत्या की आशंका

Must Read

गरियाबंद(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मुनगापदर गांव के युवक का शव ओडिशा के बॉर्डर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद सीमावर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मुनगापदर निवासी 35 वर्षीय परमेश्वर मरकाम के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

जानकारी के मुताबिक मृतक परमेश्वर मरकाम बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक और चिंता का माहौल है। घटना स्थल पर ओडिशा पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -