कोरबा: खड़े ट्रेलर से टकराया तेज रफ्तार ट्रेलर, आग लगने से चालक की जलकर मौत

Must Read

कोरबा, 5 मई 2025.कोरबा जिले के नंदिया खरड़ क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक चालक की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा रात लगभग 3 बजे उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर, सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रेलर से टकरा गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्षणभर में ट्रेलर में आग लग गई। हादसे के वक्त ट्रेलर का चालक केबिन में ही फंसा रह गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल पाया और झुलस कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। राहत व बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Latest News

कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी व शासकीय सेवक बदले, करतला बी ई ओ संदीप पांडे बने बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, देखें...

रायपुर/कोरबा (आधार स्तंभ) : जिला शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा आज स्थानांतरण सूची जारी किया गया है, जिसमें कई जिलों...

More Articles Like This

- Advertisement -