कांग्रेस का प्रदर्शन उग्र: CBI के खिलाफ नारेबाजी और पुतला दहन कर जताई नाराजगी

Must Read

कोंडागांव।’ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जांच एजेंसियों की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से रैली निकालकर बस स्टैंड पहुंचे। यहां उन्होंने सीबीआई का पुतला दहन किया।

जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम ने कहा कि भाजपा के इशारे पर जांच एजेंसियां कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। यह बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई सुशासन नहीं, बल्कि कुशासन का संकेत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों के सामने भी घुटने नहीं टेके थे। पार्टी भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।

Latest News

कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी व शासकीय सेवक बदले, करतला बी ई ओ संदीप पांडे बने बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, देखें...

रायपुर/कोरबा (आधार स्तंभ) : जिला शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा आज स्थानांतरण सूची जारी किया गया है, जिसमें कई जिलों...

More Articles Like This

- Advertisement -