रायपुर गेवरारोड मेमू लोकल हुई सरगबुंदिया स्टेशन में ब्रेकडाउन, यात्रीगण परेशान। देखिए वीडियो….

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : रायपुर से कोरबा तक जाने वाली मेमू लोकल सरगबुंदिया स्टेशन में हुई ब्रेक डाउन। ट्रेन का पहिया गर्म होकर हो रहा लाल, ट्रैन कोरबा तक ले जाने में आग लगने का खतरा। कोरबा के यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, घर पहुँचने के लिए हो रहे परेशान।

oplus_131072
oplus_131072

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से कोरबा जाने वाली रायपुर गेवरारोड मेमू लोकल ट्रेन नंबर 68746 जो कि रायपुर से दोपहर 1 बजकर 50 मिनट में रायपुर से रवाना होती है, जिसका कोरबा पहुँचने का समय शाम 7 बजकर 5 मिनट है। यह ट्रेन सरगबुंदिया स्टेशन में पहुँचकर ब्रेकडाउन हो गई है।

सरगबुंदिया के स्टेशन मास्टर से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैन की आखिरी वैगन के पहिये के एक्सल से ब्रेक फ्लूड लीक हो जाने के कारण पहिये रगड़ रहा है। जिसकी वजह से पहिये गर्म होकर लाल हो जा रहा है। ट्रैन के पायलट व गार्ड का कहना है ऐसी स्थिति में ट्रैन को कोरबा तक ले जाना बहुत ही रिस्की है। जब तक मेंटेनेंस स्टॉफ आकर समस्या को ठीक नहीं करती है तब तक ट्रैन आगे नहीं जा सकती।

ट्रैन में सफर कर रहे यात्रियों का कहना है कि कोरबा हमेशा से ट्रैन के मामले में अपेक्षित रहा है। कोरबा रूट की ट्रैन अक्सर लेट से चलती है या फिर कैंसिल रहती है। इस रूट की ट्रेनों में कुछ न कुछ प्रॉब्लम आते रहती है। कोरबा रूट की ट्रैन भगवान भरोसे चल रही है।

 

 

Latest News

खेत में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में दहशत का माहौल

उरगा (आधार स्तंभ) : अर्धनग्न अवस्था में अज्ञात व्यक्ति की खेत में मिली लाश। हत्या कर खेत में फेंकने...

More Articles Like This

- Advertisement -