तेलंगाना टनल में फंसे मजदूरों की तलाश जारी, बचाव दल को मिला एक और शव

Must Read

तेलंगाना।’ के SLBC टनल हादसे में 32 दिन बाद बचाव दल ने मंगलवार सुबह एक और मजदूर के शव को खोज लिया है। यह शव टनल के अंदर मुश्किल स्थिति में फंसा हुआ है, जिसे बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। बचाव दल के अधिकारियों का कहना है कि शव की पहचान नहीं हो पाई है कि वह किस वर्कर का है। एडवांस मशीनों की सहायता से शव को जल्द ही निकाल लिया जाएगा।

अभी भी टनल में फंसे 6 वर्कर्स का पता नहीं चल पाया है, बचाव दल उन्हें तलाश रहा है। हालांकि, हादसे के 32 दिन होने के बाद अब उनके जिंदा होने की संभावनाएं न के बराबर है। बता दें कि 22 फरवरी को इस सुरंग का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था, जिसमें कुल आठ इंजीनियर और मजदूर फंस गए थे।

इस हादसे में टनल बोरिंग मशीन (TBM) ऑपरेटर गुरप्रीत सिंह का शव 9 मार्च को बरामद हुआ था, जिसे पंजाब में उनके परिवार को सौंप दिया गया। अभी भी फंसे हुए सात मजदूरों में मनोज कुमार (उत्तर प्रदेश), सनी सिंह (जम्मू-कश्मीर), गुरप्रीत सिंह (पंजाब), संदीप साहू, जेटा एक्सेस और अनुज साहू (झारखंड) शामिल हैं।

Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -