27 साल बाद दिल्ली में BJP सरकार संभव:EC के आंकड़ों में 70 सीटों में 40 पर आगे

Must Read

नई दिल्ली।’ विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। 2 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में भाजपा 40 और आम आदमी पार्टी (AAP) 30 सीटों पर आगे चल रही है।

इससे पहले भाजपा ने 1993 में भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाई थी। तब भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 CM बनाए थे।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चुनावों में AAP के प्रदर्शन पर तंज कसा। उन्होंने पोस्ट में लिखा- और लड़ो आपस में…

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया।

2020 में केजरीवाल तीसरी बार CM बने थे, लेकिन शराब घोटाले में जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफा दे दिया। वे 4 साल 7 महीने और 6 दिन CM रहे। इसके बाद उन्होंने आतिशी को CM बनाया।

Latest News

पारिवारिक तनाव और नशे की लत से टूटा युवक, घर में लगा ली फांसी…

धमतरी,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -