छुट्टी न मिलने पर 4 सहकर्मियों को चाकू मारा ,जानें पूरा मामला

Must Read

कोलकाता।’ पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सरकारी कर्मचारी ने छुट्टी न मिलने पर 4 साथी कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वो खून से सना चाकू लेकर सड़क पर घूमता रहा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर 24 परगना जिले के सोदेपुर के घोला का रहने वाला अमित सरकार पश्चिम बंगाल सरकार के टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में है। वो अभी कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में कारीगरी भवन में पोस्टेड है।

शुक्रवार सुबह छुट्टी को लेकर उसका साथी कर्मचारियों से झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने उनपर चाकू से हमला कर दिया। चारों घायलों- जयदेव चक्रवर्ती, शांतनु साहा, सार्था लाते और शेख सताबुल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Latest News

SECL मुख्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

बिलासपुर (आधार स्तम्भ) :  साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर...

More Articles Like This

- Advertisement -