कांग्रेसी नेता की दबंगई, नामांकन के आखिरी दिन चुनाव अधिकारी से की अभद्रता

Must Read

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन गौरेला में एक कांग्रेसी नेता की दबंगई का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता गजरूप सिंह सलाम ग्राम पंचायत मेढूका में बने एआरओ कार्यालय पहुंचे और निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी अपने समर्थक का नामांकन दाखिल कराने के लिए चुनाव अधिकारी पर दबाव बनाने लगे। जब पंचायत सचिव ने स्पष्ट रूप से मना कर दिया तो गजरूप सिंह सलाम ने हंगामा शुरू कर दिया और गाली-गलौच करते हुए अधिकारियों को देख लेने की धमकी दी।

वीडियो वायरल, जिला पंचायत अध्यक्ष पद का दावा

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गजरूप सिंह सलाम साफ तौर पर धमकी देते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके भाई की पत्नी नेहा सलाम को कांग्रेस ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से प्रत्याशी बनाया है और उनके जीतने के बाद वे जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का दावा कर रहे हैं।

पुलिस ने थाने ले जाकर दी चेतावनी

हंगामे की सूचना मिलने पर वहां मौजूद पुलिस जवान कुलदीप चतुर्वेदी ने नेता को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं माने तो उन्हें गौरेला थाने ले जाया गया। हालांकि, इस मामले में किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं की, जिसके चलते पुलिस ने गजरूप सिंह सलाम को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -