यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

Must Read

 

रायपुर (आधार स्तंभ)  :   राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां शुक्रवार को दावड़ा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना के बाद से हॉस्टल में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार राखी थाना अंतर्गत दावड़ा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में 19 वर्षीय छात्रा कुमारी तनुजा ध्रुव ग्राम चटोद दरबा की निवासी ने हॉस्टल में फांसी लगा कर आत्महत्या लिया। सूचना पर राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई है। फिलहाल खुदकुशी करने के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं, जांच के बाद छात्रा के आत्महत्या करने के कारणों का पता चल पाएगा।

Latest News

कोरबा मंडल कार्यकारिणी सदस्य कविता सोनी ने तोडी शब्द मर्यादा, थू-थू करते हुए लोग उनके सोच पर उठा रहें है सवाल

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र की एक 7 वर्षीय मासूम बेटी के साथ निर्दयता करने, उसे...

More Articles Like This

- Advertisement -