शंभू बॉर्डर पर किसान ने जहर निगला:केंद्र के बातचीत न करने से नाराज हुआ

Must Read

चंडीगढ़।’ शंभू बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में एक किसान ने सल्फास निगल लिया। किसान रेशम सिंह (55) तरनतारन जिले के पहूविंड का रहने वाला है। किसान नेता तेजबीर सिंह ने कहा कि रेशम सिंह शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 11 महीने से आंदोलन के बावजूद सरकार की तरफ से इसका समाधान न निकालने से नाराज था। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किसानों का कहना है कि सुबह लंगर स्थल के पास ही किसान ने सल्फास खाई है। जैसे ही इस बारे में किसानों को पता चला तो उन्हें तुरंत मौके पर प्राथमिक सहायता दी गई। इसके बाद उन्हें लेकर तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हो गए। इससे पहले भी 14 दिसंबर को किसान रणजोध सिंह ने सल्फास निगल लिया था। वह उस दिन दिल्ली कूच न करने देने से नाराज हुआ था। करीब 4 दिन बाद उसकी पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई थी।

Latest News

एमबीबीएस छात्रों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : 6 महीने में नियुक्ति नहीं तो सेवा बॉन्ड माना जाएगा समाप्त

बिलासपुर(आधार स्तम्भ)  :  छत्तीसगढ़ के मेडिकल ग्रेजुएट स्टूडेंट्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश...

More Articles Like This

- Advertisement -