जम्मू-कश्मीर में सेना का ट्रक खाई में गिरा: 4 जवानों की मौत, 2 गंभीर

Must Read

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार दोपहर सेना का ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई। 2 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक में 6 जवान ही सवार थे।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा जिले के एसके पायीन इलाके में हुआ। यहां ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा।

घटना पर सेना ने बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी कम थी। इस कारण ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -