CM आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने अलका लांबा को उतारा

Must Read

नई दिल्ली। कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा की। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 3 लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

नाम की घोषणा के बाद अलका ने कहा, ‘मैं चौथा विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हूं। अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को टेम्पररी CM कहकर संवैधानिक पद का अपमान किया। उस पद पर बैठी महिला सीएम का अपमान किया है।’

20 साल से ज्यादा के अपने पॉलिटिकल करियर में अलका तीन विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। छात्र नेता रहीं अलका ने 2003 में बीजेपी नेता पूर्व सीएम मदनलाल खुराना के खिलाफ चुनाव लड़ा, जिसमें वे हारी थीं।

2014 में अलका कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हुई थीं। 2015 में उन्होंने AAP के टिकट पर चांदनी चौक सीट से जीत हासिल की थी। 2019 में वे AAP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उन्होंने 2020 के चुनाव में चांदनी चौक सीट से दोबारा चुनाव लड़ा, जिसमें वे तीसरे नंबर पर रही थीं।

Latest News

चालक नशे में तो नही ट्रैफिक पुलिस ने की जांच

कोरबा (आधार स्तम्भ) : सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए कोरबा जिले में पुलिस के द्वारा लगातार कोशिश...

More Articles Like This

- Advertisement -