करतला (आधार स्तंभ) : सेवा संकल्प अभियान के तहत आदरणीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) करतला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आईटीआई एवं कॉलेज के विद्यार्थियों सहित जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।
शिविर में श्री नटवर शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा एवं श्री सत्या खुटे, पंच करतला सहित अन्य रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर के माध्यम से कुल 14 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
कार्यक्रम में श्री टिकेश्वर राठिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति, श्री आकाश सक्सेना, श्री देवेंद्र राठिया, डॉ. रश्मि सिंह, बीएमओ, श्री बी.पी. बघेल, बीपीएम, श्री भीष्म राठिया, बीईटीओ सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।




