मवेशी आया बिजली के चपेट में……मवेशी पालक ने लगाया बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप।।

Must Read

कुसमुंडा (आधार स्तंभ) : कुसमुंडा के आदर्श नगर छठ घाट तालाब के पास काली मंदिर दीवाल के पीछे तीन भैंसों की मौत करंट लगने से हो गई। बिजली विभाग वालों ने खंबे से अर्थिंग के लिए तार को एक पेड़ पर बांधकर उसे नीचे झूला दिया जिसमें करंट प्रभाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आकर तीनों भैंसों की मौत हो गई।

वहाँ जाकर तार को टेस्टर लगाकर चेक किया तो करंट प्रवाहित हो रहा था जिसकी सूचना तत्काल बिजली विभाग को देखकर करंट प्रवाहित तार को काटकर अलग किया गया। भैंस मलिक वीरन सिंह और हीरा सिंह को सूचना मिलने के बाद उन्होंने बताया कि बिजली वाले की लापरवाही से तीनों भैंसों की मौत हो गई और हमारे पास रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है।

भैंस की कीमत एक से डेढ़ लाख रुपए की है उन्होंने बताया कि बिजली विभाग वालों ने अर्थिंग तार को एक पेड़ से बांधकर नीचे झूला दिया, जिसके करंट की चपेट में आकर तीनों भैंसों की मौत हो गई उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Latest News

खेत में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में दहशत का माहौल

उरगा (आधार स्तंभ) : अर्धनग्न अवस्था में अज्ञात व्यक्ति की खेत में मिली लाश। हत्या कर खेत में फेंकने...

More Articles Like This

- Advertisement -