पसरा लगाकर व्यवसाय करने वाले सब्जी व्यवसायियों को दी गई समझाईश।।

Must Read

पसरा लगाकर व्यवसाय करने वाले सब्जी व्यवसायियों को दी गई समझाईश

 

कटघोरा (आधार स्तंभ) : कटघोरा नगर के वार्ड क्र. 04 स्थित दैनिक सब्जी बाजार में 3-4 सब्जी व्यवसायियों द्वारा शेड में पसरा न लगाकर मार्ग में ही पसरा लगाये जाने एवं इस कारण से आवाजाही का मार्ग अवरूद्ध होने की शिकायतें बार-बार प्राप्त हो रही थी। उच्च अधिकारियों द्वारा भी उक्त शिकायतों के निराकरण हेतु निर्देश दिये गये।

बाजार स्थल में जाकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नायब तहसीलदार कटघोरा द्वारादैनिक बाजार पहुंचकर मार्ग में पसरा लगाकर व्यवसाय करने वाले सब्जी व्यवसायियों को समय-समय पर समझाईस दी गई। इस के बाद भी उक्त शिकायत बार-बार आती रहीं।

अतः दिनांक 03.04.2024 सायं 04:00 बजे मुख्य नगर पालिका अधिकारी कटघोरा, नायब तहसीलदार कटघोरा, नगर पालिका कर्मचारियों एवं पुलिसबल के साथ दैनिक बाजार पहुंचे तत्समय भी 03-04 सब्जी व्यवसायियों द्वारा मार्ग में पसरा लगाकर सब्जी बेचते पाये गये उनकों पुनः समझाईस दिया गया जिससे की 03 व्यवसायियों न अपना पसरा मार्ग से हटा लिया लेकिन एक व्यवसायी श्री विक्की मिरी को कई बार समझाने के बाद भी पसरा मार्ग से नहीं हटाने के कारण उसका मार्ग में रखा हुआ सब्जी जप्ति करने की कार्यवाही नियमानुसार की गई।

उक्त कार्यवाही किसी भी सब्जी व्यवसायियों को प्रताड़ित करने या उसे सब्जी बेचने से वंचित करने हेतु नहीं की गई ,बल्कि मोहल्लेवासियों एवं आम जनता के आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये की गई।

दैनिक बाजार स्थल में पर्याप्त संख्या में शेड एवं खाली स्थान उपलब्ध है, जहां बाकी सब्जी व्यवसायियों की तरह अन्य सब्जी व्यवसायी भी बिना बाधा के सब्जी का व्यापार कर सकते हैं।

प्रशासन द्वारा सब्जी व्यवसायियों को प्रताड़ित करने या उनको व्यवसाय से वंचित करने का समाचार पूर्णतः गलत एवं निराधार है।

Latest News

राजधानी में जीजा ने अपनी सालियों पर चलाई गोली, एक युवती की मौत, दूसरी गंभीर

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  राजधानी रायपुर के मोवा-पंडरी इलाके में मंगलवार देर रात गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई। पारिवारिक...

More Articles Like This

- Advertisement -