7 आरोपी गिरफ्त में, मामला-रामसागर पारा में हत्या और हत्या के प्रयास का

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  पुरानी रंजिश को लेकर रविवार रात एक युवक पर किए गए हमले और घटना के दौरान बीच- बचाव करने पहुंचे लोगों में से एक युवक की लाठी के प्रहार से हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में कुल 7 लोगों को गिरफ्त में ले लिया गया है। इनमें मुख्य आरोपी हमलावर पिता (महेन्द्र गंगवानी)- लाठी से मारने वाला पुत्र व पांच अन्य शामिल हैं। इन पांच लोगों में दो नाबालिग हैं। मुख्य आरोपी के पुत्र की वास्तविक उम्र का परीक्षण कराया जा रहा है कि वह नाबालिग तो नहीं..?

आरोपियों की गिरफ्तारी से पीड़ित परिवार सहित क्षेत्र के लोगों का गुस्सा कुछ शांत जरूर हुआ है लेकिन इस तरह से सरेआम बिना किसी भय के ईंट, लाठी, हाथ-मुक्का से मारपीट, बलवा और बीच-बचाव करने वाले निर्दोष रवि यादव की बेवजह हत्या कर देने की घटना को लेकर समाज में जान-माल की चिंता और कानून के प्रति कमजोर होते भय की बहस छिड़ गई है।

रविवार रात घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर एएसपी लखन पटले, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में कोतवाली, सिविल लाइन थाना, सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र, मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र के स्टाफ व थाना-सहायता केंद्र प्रभारियों ने मोर्चा संभाला। घटनास्थल व आरोपी के घर के आसपास निगरानी बढ़ाई गई। सोमवार को सुबह से एएसपी लखन पटले, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी कोतवाली में ही डटे हैं। सात लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी देते हुए प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामसागर पारा में हुई हत्या के प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। सात आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध आगामी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक रेलिंग पकड़कर बचाई जान…

धमतरी,(आधार स्तंभ) : भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों...

More Articles Like This

- Advertisement -