BIG BREAKING: 2 मालगाड़ियां टकराईं, दोनों लोको पायलट गंभीर

Must Read

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो मालगाड़ियों में भिड़ंत हो गई। एक मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी थी, तभी पीछे से दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आगे खड़ी मालगाड़ी का इंजन और गार्ड का डिब्बा ट्रैक से नीचे जा गिरे।

हादसे में दोनों ट्रेनों के लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे DFC यानी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर हुई। इस ट्रैक पर सिर्फ मालगाड़ियां ही चलती हैं। ऐसे में यात्री ट्रेनों पर घटना का असर नहीं हुआ। रेलवे के सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

दोनों ट्रेनों के लोको पायलटों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। ट्रैक को क्लियर करवाया जा रहा है। हादसा कानपुर-फतेहपुर के बीच खागा में पांभीपुर के पास हुआ।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -