2.21 लाख की फर्जी चोरी का खुलासा देनदारों से बचने खुद अलमारी तोड़ी, पैसे छत पर छुपाए, फेक चोरी की कहानी गाढ़ी

Must Read

जांजगीर-चांपा(आधार स्तम्भ) : जांजगीर-चांपा जिले की बिर्रा पुलिस ने 2 लाख 21 हजार रुपये की फर्जी चोरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नरेश भारद्वाज ने देनदारों से बचने के लिए यह साजिश रची थी ग्राम बनडभरा निवासी नरेश भारद्वाज ने 9 मई को बिर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि खेत बेच कर 2.21 लाख रुपये मिले थे उसे अज्ञात चोरों ने घर की अलमारी से चुरा लिए हैं।

नरेश के अनुसार, वो रात को आंगन में सो रहा था, तब चोर रात में अलमारी उठाकर घर से दूर ले गए और नकदी चुरा ली। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस टीम को नरेश भारद्वाज के बयानों और परिस्थितियों में विरोधाभास दिखा, जिससे उन्हें शक हुआ। गहन पूछताछ में नरेश भारद्वाज ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि गांव के कुछ लोगों से लिए गए उधार को चुकाने से बचने के लिए उसने चोरी की झूठी कहानी गढ़ी थी। नरेश ने खुद ही अलमारी को तोड़-फोड़ कर घर से दूर फेंक दिया था और पूरी रकम अपने घर की छत पर छिपा दी थी।

ताकि पूरा मामला चोरी जैसा ही लगे और उसे देनदारों को पैसे भी ना देने पड़े। पुलिस ने परिजनों और गवाहों की उपस्थिति में छिपाई गई पूरी रकम बरामद कर ली। यह पैसे आवेदक नरेश भारद्वाज को सुपुर्द कर दी गई है।

Latest News

ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  ​जिले के बेलगहना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक...

More Articles Like This

- Advertisement -