मड़वारानी मार्ग में जबरदस्त हादसा, कार के परखच्चे उड़े, दो युवक घायल

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  शुक्रवार की देर रात कोरबा-चाम्पा मार्ग पर ग्राम मड़वारानी के निकट हादसा हो गया। कार क्रमांक सीजी 12 बीजे 8005 में सवार होकर कोरबा की तरफ आ रहे दो युवक इस हादसे में घायल हुए हैं।एक युवक की पहचान प्रिंस जायसवाल पिता दुर्गा प्रसाद जायसवाल निवासी पुरानी बस्ती के रूप में हुई है।

रात करीब 11 हुए हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं जिससे कार की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसा कैसे हुआ,यह पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर से टकराई है तो यह भी कहा जा रहा है कि किसी अन्य वाहन ने टक्कर मारा है। फिलहाल सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पहुंची और दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इनके परिजन को रात में ही सूचना दे दी गई थी जो अस्पताल पहुंचे। प्रिंस का उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। दूसरे युवक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

Latest News

RTI का आवेदन देने पहुंचे ग्रामीण से गाली-गलौज और बाहर जाने की धमकी, पंचायत सचिव के निलंबन की मांग

कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा(आधार स्तंभ)   :  ग्राम पंचायत जटगा में पंचायत के शासकीय कामकाज में सरपंच पति के व्यापक हस्तक्षेप को लेकर...

More Articles Like This

- Advertisement -