हितग्राही एवं कोऑपरेटिव दुकानों में चने की आपूर्ति नहीं, संचालक परेशान

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिले में सभी शासकीय खाद्य दुकानों में गरीबों के लिए चना की आपूर्ति नहीं हो रही है जिससे हितग्राही एवं कोऑपरेटिव दुकान संचालक परेशान है कोऑपरेटिव दुकानों का कहना है कि खाद्य विभाग द्वारा इस माह सभी राशन दुकानों में चने की आपूर्ति नहीं की गई हैl कहां जा रहा है कि रायपुर चना भंडारण में टेंडर नहीं होने के कारण चना कि आपूर्ति नहीं हुई है l

मुख्य भंडारण में चना नहीं होने के कारण और अनिश्चित बनी हुई है राशन कार्ड धारी प्रतिदिन कोऑपरेटिव दुकानों का चक्कर लगा रहे हैं तथा चना आपूर्ति के बारे में बहस एवं पूछताछ कर रहे हैं जिसके चलते अन्य गरीबों को राशन लेने में विलंब हो रहा है क्योंकि हर कार्ड धारी का प्रश्न है कि चना क्यों नहीं आ रहा है कब तक आएगा जिसका उत्तर कोऑपरेटिव दुकानों को देना पड़ रहा है कार्ड धारी का कहना है कि समय पूर्व चना की आपूर्ति ठेका या अन्य माध्यमों से की जानी चाहिए ताकि कार्ड धारी को दुकानों में दो बार राशन लेने के लिए आना न पड़े lयह अधिकारियों का दायित्व है कि व समय पूर्व पत्राचार कर चने की आपूर्ति समय पर करेंl ताकि राशन कार्ड धारी को परेशानी न होl

Latest News

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई DFO बदले; IFS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी

रायपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया गया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -