कोरबा के देवपहरी जलप्रपात में डूबने से 15 वर्षीय बालक की मौत

Must Read

जिले के देवपहरी पिकनिक स्पॉट पर जलप्रपात में डूबने से 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई. इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर निवासी मृतक शुभम कश्यप अपने परिवार वालों के साथ पिकनिक मनाने देवपहरी जलप्रपात आया हुआ था, जहां नहाते समय शुभम गहरे पानी में डूब गया.

घटना के बाद आसपास के लोगों ने चीख पुकार मचाई. गहराई अधिक होने के कारण बालक गहरे पानी में समा गया. काफी मेहनत के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला गया. पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है.

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -